देखा था किसी फिल्म में कि , जब आप किसी चीज़ को दिल से चाहते हैं, तो सारी क़ायनात जुट जाती है, आपको उससे मिलाने के लिए...मेरा भी एक ड्रीम प्रोजेक्ट है...चाहती हूँ कुछ ऐसा काम करूँ जिसे करने से लगे कि कुछ सार्थक काम किया है... फिर बच्चों के लिए काम करने से बेहतर और क्या हो सकता है ....
आज आपलोगों से कुछ बातें साझा करने आई हूँ...कुछ अपनों के साथ इस बात को share भी किया है...लेकिन आज आपलोगों से भी इस बात को शेयर करना चाहा..आख़िर मैं इतनी ज्यादा ग़ैरहाज़िर क्यूँ हूँ...!
कुछ समय पहले आपलोगों से जिक्र किया था कि मैं १६ फिल्में बना रही हूँ...दरअसल वो फिल्में sample फिल्में थीं....जिन्हें हमें अपने प्रोपोजल के साथ जमा करना था...यह एक Technical Requirement थी, जिन्हें evaluate करके २२२७ फिल्में बनाने का contract अवार्ड मिलना था....पहले तो मैं प्रोपोजल राईटिंग में ही व्यस्त रही....यह काम भी अपने आप में एक असंभव सा काम था....७५५ पन्ने का प्रोपोसल...लेकिन कर ही लिया...हमने बड़ी मेहनत और लगन से ये काम किया था...और रिकॉर्ड टाइम में १६ फिल्में, मूक-बधिर भाषा के साथ बनायी, जिन्हें प्रतियोगिता के लिए जमा किया, इस बहुत ही टफ कॉम्पिटिशन में, जिसमें ६ देशों की ९ Companies ने हिस्सा लिया था, हमने भी हिस्सा लिया, ये कंपनियां निम्नलिखित देशों से थीं :
१. भारत- ३ कम्पनियाँ
२. अमेरिका - २ कम्पनियाँ
३. दुबई - १ कंपनी
४. साउथ अफ्रीका- १ कंपनी
५. ग्रेट ब्रिटेन- १ कंपनी
६. कनाडा- १ कंपनी
आपलोगों की शुभकामनायें काम आईं हैं....हमारी बहुत छोटी सी कंपनी शैल्स कम्युनिकेशन ने यह प्रतियोगिता जीत ली....और यह contract हमें मिल गया है...अब मैं आने वाले लगभग एक साल तक बहुत बहुत व्यस्त रहूँगी ...कम नज़र आऊँगी...लेकिन नज़र आऊँगी ज़रूर ...अच्छी बात ये है कि एक सार्थक काम करने जा रही हूँ...अफ्रीका के बच्चों के लिए Syllabus based Educational Films बनाना...इससे पहले भी बना चुकी हूँ ४८१ फिल्में...और बहुत क़ामयाब हो चुकी हूँ ....
फिर एक बार ये सफ़र शुरू हो गया है...यकीन कीजिये बहुत ही रोमांचकारी अनुभव होता है, जब किसी असंभव से लगने वाले काम को करना पड़ता है...मेरी कोशिश रहेगी आपलोगों को सारी ख़बर देते रहने की...
बस जी काम शुरू हो चुका है, इस पूरे प्रोजेक्ट की प्रोजेक्ट मैनेजर मैं ..यानी 'स्वप्न मंजूषा शैल 'अदा'' हूँ ...लगभग ९० लोग मेरे साथ काम कर रहे हैं, २५ स्क्रिप्ट राइटर हैं, जो एक दिन में १६ स्क्रिप्ट लिख रहे हैं ....
६ स्टूडियो में सेट लगाए जा चुके हैं ...एक दिन में १६ फिल्म्स रिकॉर्ड होतीं हैं और उतनी ही फिल्म्स एडिट हो रहीं हैं ...मेरा काम ३ शिफ्ट में चल रहा है ...यानी २४ घंटे ...कम से कम १० ग्राफिक डिजाइनर्स और animatars हैं...९ प्रोडूसर, ९ डाइरेक्टर, ९ लाइन प्रोडूसर, १८ कैमरा मैन्स, Presenters, एक्टर्स, production assistant, teleprompter operator, वैगेरह वैगरह .... सभी ६ Studios ३-३ High Definition कैमरे से लैस हो गए हैं, मुझे १० महीने में यह प्रोजेक्ट पूरा करना है ...अगर मैंने कर लिया तो यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड होगा...
आप लोगों ने हमेशा साथ दिया....बहुत सम्मान दिया...बहुत प्यार दिया ...और मैं इसके लिए हृदय से आभारी हूँ...आगे भी इस काम के लिए आपकी प्रार्थनाओं की आवश्यकता है...उम्मीद है आपकी प्रार्थनाएं मेरे साथ रहेंगी...
आपकी 'अदा'
आपकी 'अदा'





