Sunday, March 4, 2012

Now, I'm Like A Bird...


आज कल हम कुछ-कुछ लिखने लगे हैं और..लड़ने-झगड़ने भी लगे हैं :)
हाँ...तो बात ई है कि आज हमरा प्रोजेक्ट, ख़तम हो गया...

कुल मिला कर २२२७ फिल्म हम बना चुके, हमरे क्लाएंट बहुते खुस हुए हैं..हालांकि हम सोचे थे कि, प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे ८ महीने में लेकिन लग गए १४ महीने...किन्तु, परन्तु जेतना काम्प्लेक्स ई प्रोजेक्ट था ऊ हिसाब से हम, अच्छा काम किये हैं...

ई पूरे टाईम हमरे पति हमरे साथ रहे...दूर होकर भी, ऊ हर पल हमरे साथ खड़े रहे..एक पल के लिए अपनी मन की आँखों से ओझल नहीं होने दिए...हम यहाँ सब सम्हालते रहे और ऊ वहाँ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे...आज का दिन हमदोनों के लिए बहुत ही शुभ है...आप सब की शुभकामना चाहिए...

ई प्रोजेक्ट तो हो गया और शायद अगले २-३ महीने का आराम मिलेगा..उसके बाद हम फिन हो जायेंगे बीजी...
अब आप कहेंगे ऐसा काहे ?...तो बात ई हुआ कि हमरे काम से खुश होकर हमको एक ठो आउर प्रोजेक्ट का वरदान मिल गया है...वोई तो..अब फिन लग जायेंगे न...वही जूता सिलाई से चंडी पाठ करने में...लेकिन २-३ महीना के बाद...

जिनको बात समझ में नाही आई, उनका लिए ई लिंक है जी...

अरे ऊ हमको झूठी-मुट्ठी 'सपनों की रानी' कहते हैं...इसलिए ई गाना आज डाल रहे हैं...उनको चिढ़ाने के लिए...और एक राज की बात..'काका' उनको फूटी आँख नहीं सुहाता है...हा हा हा...

हाँ नहीं तो..!!