Current Weather Updated: Thursday, July 8, 2010, 16:00 EDT - Ottawa Airport
Ottawa, ON
किसी से अगर हम कहें कि कनाडा में भी गर्मी पड़ती है तो लोग कहेंगे ...मेरा दीमाग ठिकाने पर नहीं है....जी हाँ ये तापमान है हमारे शहर, ओट्टावा का ...आज तो वास्तव में ४४-४५ डिग्री सा ही महसूस हो रहा है....सोचा आप लोगों को भी बता देना ही चाहिए...ऐसा नहीं है सिर्फ़ आप ही गर्मी झेल रहे हैं...कम दिनों के लिए ही सही, लेकिन गर्मी यहाँ भी पड़ती है ....
अब आप सोचिये कि तापमान का रेंज क्या है !!! रेंज है गर्मी में +४५ से जाड़े में लगभग -४५....यह बहुत बड़ा रेंज है....लेकिन ऐसा ही है....
हमारे शहर ओट्टावा में दुनिया की सबसे लम्बी कैनाल या नहर बहती है जिसे 'रीदो कैनाल' कहते हैं...आपको चंद तसवीरें दिखाती हूँ...
ऊपरवाली तसवीरें लीं गईं हैं, गर्मी के मौसम में ....इस समय इस कैनाल और इसके आस-पास की खूबसूरती बस देखते ही बनती है ...यह कैनाल रंग बिरंगी नवकाओं से भरी रहती है, रात में भी रौशनी से चमकती नावें थिरकती हुई चलती रहती हैं और अक्सर आगे जाकर 'डाउस झील ' में खड़ी मिलती हैं ...उस समय उनकी ख़ूबसूरती को बयाँ करना असंभव सा ही लगता है... झील की गोद में ये रौशनी से नहाये बोट यूँ लगते हैं जैसे...रात के अँधेरे में कोई सजी संवरी दुल्हन ...अपने मन में लाखों सपने और अनगिनत खुशियाँ समेटे मुस्कुरा रही हो...रात की चांदनी में झील की लहरों पर ये बोट बहुत ही आकर्षक लगतीं हैं......बहुत ही खूबसूरत नज़ारा होता है ...


नीचे की तसवीरें उसी कैनाल की हैं ....जाड़े के दिनों में ली गईं हैं ..उस समय यही कैनाल पूरी तरह जम जाती है और लोग इसपर स्केटिंग करते हैं...बर्फ की मोटाई २ मीटर होती है...और इसके टूटने का कोई खतरा नहीं होता...२ मीटर बर्फ के नीचे बहुत गहरी नहर बहती रहती है...लोगों को इसपर स्केटिंग करने की इजाज़त देने से पहले पूरी तरह से इसे जांचा-परखा जाता है...इस कैनाल के ऊपर से बड़े बड़े ट्रकों को गुज़ार कर पूरी तरह तसल्ली कर ली जाती है कि कोई ख़तरा नहीं है ...फिर लाखों कि तादाद में लोग इस पर स्केटिंग करते हैं है...बिल्कुल सुरक्षित...
ये देखिये ऊपर वाली नहर जिसकी छाती पर बोट दनादन चल रहे हैं... जाड़े में कैसी हो जाती है....और कितने लोगों को सम्हाल रही है...जबकि इस बर्फ के नीचे बहुत गहरा पानी है..
तो ये है कनाडा के मौसम का विवरण...आशा है आपको पसंद आया होगा होगा ...