Friday, January 24, 2014

महारानी एलिजाबेथ से भी अमीर हैं सोनिया गांधी.....


अंग्रेजी अखबार हफिंगटन पोस्ट वर्ल्ड ने दुनियाभर के 20 सबसे ज्यादा अमीर नेताओं की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दुनिया के 20 धनकुबेर राजनेताओं की सूची में 12वें नंबर पर रखा है।
दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा इस सूची में काफी पीछे हैं। क्‍वीन एलिजाबेथ और प्रिंस ऑफ मोनाको एल्‍बर्ट द्वितीय से भी ऊपर लिस्‍ट में सोनिया को 12वें स्थान पर रखा गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास कितनी संपत्ति है? चुनावों के वक्त सोनिया के हलफनामे को आधार मानें तो उनकी कूल संपत्ति सिर्फ 1.38 करोड़ रूपए है। एसोशिएसन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स की वेबसाइट नेशनल इल्केशन वाच के मुताबिक सोनिया गांधी के पास न ही अपनी कार और न ही भारत में अपना घर है।
लेकिन 'हफिंगटन पोस्‍ट' द्वारा जारी की गयी लिस्‍ट में सोनिया गांधी की संपत्ति 2 अरब डॉलर (सवा खरब रुपए) बताई गई है जो हलफनामे में बताये गए संपत्ति से लगभग 8989 गुना अधिक है। सोनिया गांधी की संपत्ति ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय)  से 400-500 मिलियन अमेरिकी डॉलर अधिक बतायी गयी है।
'हफिंगटन पोस्‍ट' की इस लिस्‍ट में सबसे पहला नाम रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन का है जिनकी कुल संपत्ति 40 अरब अमेरिकी डॉलर (2,40,000 करोड रूपए) आंकी गई है। दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा इस सूची में काफी पीछे हैं।
इस अखबार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, ओमान के सुल्तान, मोनाको के राजकुमार और कुवैत के शेख के दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति बराक ओबामा की संपत्तियों को भी शामिल किया है। सोनिया गांधी इन सबसे अमीर हैं। क्‍वीन एलिजाबेथ और प्रिंस ऑफ मोनाको एल्‍बर्ट द्वितीय से भी ऊपर लिस्‍ट में सोनिया को 12वें स्थान पर  रखा गया है।

7 comments:

  1. जंगल नहीं होता तो जंगल नहीं कटता

    ReplyDelete
  2. सौ निया पइसा सही बात है.. ई बतिया त हम कहिये से कह रहे हैं... एगो साइट पर त पइसा इहाँ से ओहाँ कइसे गया उसका पूरा खेला दिया हुआ है... हमको त जेफरी आर्चर का ओही कहनिया इयाद पड़ता है, ई त्याग का मूर्ति को देखकर... !!

    ReplyDelete
  3. अगर सच है तो भगवान ही मालिक है हमारे देश का, पहले अंग्रेजों ने लूटा अब ये शायद उनके उत्तराधिकारी बन गए हैं।

    ReplyDelete
  4. खाक़ बदने-दम का नबी हिसाब लगाए..,
    जाह-जलाली में जला वो लहू कितना था.....

    ReplyDelete
    Replies
    1. पहले तो मेरी रग़-रग़ से खूं निचोड़ा उसने
      और अब कहता है कि रंगत ही मेरी पीली है....

      Delete