Monday, July 2, 2012

WAHABI Saudi Prostitution Exposed.....Saudi Prince in Night Club spend one million dollar

WAHABI Saudi Prostitution Exposed .....

वेश्यावृति का नमूना, और पैसे का खेल...क्या ये सब जायज़ है...इस्लाम में ?????



Saudi Prince in Night Club spend one million dollar

Saturday, June 30, 2012

SAUDIS TRAVELING FOR "HALAL SEX" TO INDONESIA

SAUDIS TRAVELING FOR "HALAL SEX" TO INDONESIA

Nikaah al-mut'ah (or commonly known as 'mut'ah) is a temporary marriage contract in which two parties agree to the duration of the marriage at the start of the agreement. The agreement does not have a lower limit. As an example, it can be stipulated for 45mins, one night, one month or 10 years. The time is mutually agreed. A form of 'mahr' (gift) is often advanced and in this period, man and woman can resume intimacy and in effect, live as married couples. At the end of the specified period, the Nikaah al-mut'ah is automatically dissolved without the need for divorce.

'निकाह अल-मुताह', जिसे आम तौर पर 'मुताह' के भी नाम से जाना जाता है, एक अस्थायी शादी का अनुबंध है जो दो पक्षों के बीच शादी की अवधि के समझौते से शुरू होती है। इस शादी में निम्नतम अवधि की कोई सीमा नहीं होती, उदाहरणार्थ इस शादी की अवधि 45 मिनट, एक रात, एक महीना या 10 साल हो सकती है। अवधि की सीमा दोनों पक्षों के, आपसी समझौते से तय की जाती है। 'मेहर' या उपहार पेशगी के रूप में दे दिया जाता है। इसके बाद स्त्री और पुरुष, आत्मीय सम्बन्ध में जा सकते हैं, और एक विवाहित जोड़े की तरह रह सकते हैं। अवधि की समाप्ति के साथ ही निकाह अल-मुताह अपने आप भंग हो जाता है, इसमें तलाक़ की आवश्यकता नहीं होती है।

Wednesday, June 27, 2012

जो मुझे अधूरा समझे, वो नगण्य है मेरे लिए,

(ब्रेस्ट कैंसर को हरा कर आने वाली उन विजयी महिलाओं को समर्पित)

सुन रही हो मौत !
देख लो !
मैंने तुम्हें हरा दिया,
'मुझसे चूक हो गयी'
कहने के सिवा रास्ता क्या
बचा था तुम्हारे पास ?
मेरे पीछे-पीछे,
हर घडी तुम प्रदक्षिणा
करती रही,
मैंने भी कटिबद्ध होकर
तुझसे पीछा छुड़ा लिया ।
मेरा मातृत्व, मेरे वक्ष पर
टिका कोई भाव नहीं,
जो इनके कट जाने से गिर जाएगा !
वो तो मेरे रोम-रोम में बसा है
प्रस्फुटित होता ही रहेगा
मेरा ममत्व, अनादिकाल तक ।
हाँ...
कुछ भाव जो गाहे-ब-गाहे
दिखते थे मेरे मुख पर,
उनका शास्वत आधिपत्य
अब हो गया है, मेरे उर-आनन् पर
संतुष्टि, गौरव, विजय, साहस, ख़ुशी
और पूर्णता,
यही नाम हैं उनके ।
इनसब से सजी मैं दमकती हूँ ।
अब अपने परिजनों संग, मैं चहकती हूँ ।
निकल आई हूँ ,
ज्यामिति और अंकों के बंधन से,
जो मुझे अधूरा समझे
वो मेरे लिए भी नगण्य है,
और तू  ?
तू तो बस ताकती रह मेरा मुख
तब तक,
जब तक तेरा समय नहीं आ जाएगा !!
हाँ नहीं तो।.!!


दूध के जले हुए हैं हम...हर दिल जो प्यार करेगा...'आवाज़ 'अदा' की...

दूध के जले हुए हैं हम,
अब छाँछ भी,
फूँक कर पीते हैं ।
अफ़सोस बस इतना है कि,
हम दूध से भी जल गए...!!!
और अब एक गीत ...हर दिल जो  प्यार करेगा...'आवाज़ 'अदा' की...

Sunday, June 24, 2012

बईठल-बईठल गोड़ो टटाने लगा है...(Monologue)

आज तो भिन्सरिये से, जब से गोड़ भुईयां में धरे हैं, अनठेकाने माथा ख़राब हो गया है। बाहरे अभी अन्हारे है..बैठे हैं ओसारा में और देख रहे हैं टुकुर-टुकुर। आसरा में हैं कब इंजोर होवे, साथे-साथे सोच रहे हैं, काहे मनवा में ऐसे बुझा रहा है, हमरा तो फुल राज है घर पर (कौनो गलतफैमिली में मत रहिएगा, हम निरीह राष्ट्रपति हूँ, प्रधानमन्त्री नहीं), हाँ तो हम कह रहे थे, फुल राज है हमरा घर पर, न सास न ससुर, न कनियां, न पुतोह, न गोतनी, न भैंसुर, न देवर-भौजाई, बस दू गो छौंड़ा और एगो छौड़ी है हमर । पतियो तो नहीं हैं हियाँ, जे नरेट्टी पर सवार होवे कोई। ऊ हीयाँ नहीं हैं, माने ई मत समझिये कि, हमको फुल पावर है। अरे अईसन खडूस हैं, कि रिमोटे से, कोई न कोई बात हमरे माथा पर बजड़बे करते हैं। साँवर, पतरसुक्खा आदमी बहुते खतरनाक होता है...हम कह दे रहे हैं। :)

हाँ.. तो तखनिए से हम सोच रहे हैं कि, काहे हम खिसियाये हुए हैं। अरे ! आप हमको बुड़बक मत न समझिये, तनी कनफुजिया जानते हैं और नर्भसाईयो जाते हैं। हाँ ! अब इयाद आ गया, कल्हे बोले थे, बचवन को, बाबू लोग गाड़ी थोडा हुलचुल कर रहा है, देखवा लो, कुछ कमी-बेसी होवे तो, बनवा लो, आज एतवार है, हमको कहीं जाना पड़ सकता है, कहीं बीच बाजार में ई टर्टरावे लगेगा तो बेफजूल में माथा ख़राब होवेगा। लेकिन ऊ लोग तो हमरा सब बात टरका देता है न, अभी कुछो apple का टीम-टाम कीनना होगा उनका, तो सब आएगा हमरा खोसामद करने, तब सब लबड़-लबड़, निम्मन-निम्मन बात करेगा, यही बात पर तो हमको खीस लगता है | सब बचवन एक लम्बर का खच्चड़, लतखोर और थेथर हो गया है, बड़का तो महा बकलोल, बुड़बक, और भीतरी भितरघुन्ना है, काम कहो तो करता नहीं है, यही में मन करता है, सोंटा निकाल लेवें |

जब बियाह होगा, आउर आवेगी कोई गोरकी-पतरकी, तब सब एक टंगड़ी पर खड़ा रहेगा लोग, ठीके है वही लोग सरियावेगी ई सब को, सबको बहुते फिरफिरी छुटता है..खाना परोसो तो सौ किसिम का नखरा, कलेवा होवे कि बियालु किचिर किचिर होबे करेगा, कोई को रामतोराई नहीं पसीन्द, तो कोई बाबू साहेब को कोंहड़ा नहीं पसीन्द, कोई का पेट गोंगरा, पेचकी, बईगन, बचका से ऐंठता है, कोई भात से दूर भागता है, तो कोई रोटी देखिये के रोता है, हाँ चोखा सब मन से खाता है, आउर फास्ट फ़ूड, पीजा परात भर के रख देवें तो सब भकोस लेगा लोग। एगो हमरे बाबा थे, पहिला कौर मुंह में डाले के पहिले ही चालू हो जाते थे। खाना बढियाँ बना है, खाली धनिया तनी ठीक से नहीं भुन्जाया है, सीझा नहीं है आलू, तनी महक आ रहा है जीरा का। हाँ तो ई बचवन अब काहे को पीछे रहेगा भाई, खाना में मीन-मेख निकाना सब अपने नाना का कौउलेज में सीखा है ना। 

देख लीजियेगा, बियाह बाद सब छौडन लोग छूछे भात खायेगा, भिंजाया हुआ बूट भी ऐसन चभर-चभर खायेगा जैसे पोलाव खा रहा है...काहे ? काहे कि उनकी कनियाँ  बना के देवेगी न.! तखनी हम पूछेंगे सबको। 

हमको बढियाँ से मालूम है, सब एक पार्टी हो जावेगा, हमरे ई तो अभिये से कहते रहते हैं, जेतना टर्टराना है टर्टरा लो, मेहराना तो तुमको हईये है, सब पतोहू लोग को हम बतावेंगे तुम हमको केतना नाच नचाई हो।  फोनवा पर उनसे रोज़-रोज़ हमरा बतकही होईये जाता है, अब का बात पर होता है, का-का बतावें, गोइंठा में घी कौन डाले। हमको कहे ऊ एक दिन तुम तो ट्यूबलाईट हो कुछो नहीं समझती हो, हमहूँ कह दिए आप तो ढिबरी हैं, बस बमकिये गए आउर फोनवे बीग दिए। जाए देवो हम कौनो डरते हैं का किसी से। :)

कल्हे ठेकुआ, निमकी और पुरुकिया बनाए थे, आधा घंटा में सब चट कर दिया बचवन, अब हमको छूछे चाय पीना पड़ेगा,

चलिए सूरज भगवान् दरसन देवे लगे हैं अब, और सामने अंगना में एगो खरगोस दीस रहा है, रोज़ आ जाता है ई सब, एक बार तो घर के भीतरे ढुकने का कोसिस भी किया था, हम धरने गए तो बकोट-भभोड़ दिया था हमको, बढ़नी से मारे तो भागिए गया...हाँ नहीं तो...!

दू-चार गो हुलचुलिया बेंग तो रोजे देख लेते हैं, अरे, उनका ठोर देखके अंग्रेजी फिलिम याद आ जाता है, कौनो देस की राजकुमारी थी, जो बेंग का ठोर पर चुम्मा कर दी, और बेंगवा राजकुमार बन गया। राम-राम केतनो कोई बड़का राजकुमार बन जावे, बेंग का ठोर पर तो हम मरियो जावेंगे, तईयो चुम्मा नहीं करेंगे...

चलिए अब सूरज देवता परकट होइए गए, दू गो मौगी दौड़ने निकल गई है, हमहूँ अब कौनो काम-ऊम कर लेवें, अब हियाँ खेत-खलिहान तो है नहीं कि, दौनी, निकौनी, कियारी-कदवा, पटवन-छिट्टा करें, न हमरे पास कोई गाय-गरु है कि दर्रा-चुन्नी सान के दे देवें...अभी तो हम भीतरे जावेंगे, फट से इस्टोव जलावेंगे, अउर अपना लेमन टी बनावेंगे..फिन आराम से पोस्ट-उस्ट पढेंगे, बचवन को हाँक लगावेंगे, सब उठेगा धडफड़ईले :) तो चलिए फिर मिलते हैं, काहे से कि अब बईठल-बईठल गोड़ो टटाने लगा है , एक कुंटल वोजन जो हो गया है हमरा .....हाँ नहीं तो..!

Saturday, June 23, 2012

अब कहाँ मिलते हैं, ऐसे भारत के लाल, ऐसे भाई, ऐसे शिष्य और ऐसे पुलिस वाले (संस्मरण )


बिहार के ही नहीं पूरे देश के पुलिस महकमें में एक नाम स्वर्णाक्षरों में हमेशा लिखा जाएगा, नाम है 'रणधीर  प्रसाद वर्मा' जो एक आई. पी.एस थे। रणधीर वर्मा धनबाद के बैंक की डैकती के सुराग का पता लगाने में लगे हुए थे, कहा जाता है, इसी डकैती के लिए कुछ टिप देने के लिए धोखे से उनको बुलाया गया था, और वो अकेले ही चले गए थे, और इसी दौरान उनको घात लगा कर, मारा गया था।

मैं रणधीर भईया के परम प्रिय गुरु, की पुत्री हूँ, उनका स्नेह मुझे हमेशा मिला था। मेरे पिता एक शिक्षक थे, और एक शिक्षक का धर्म, उन्होंने पूरी आस्था से जीवनपर्यंत निभाया। रणधीर भईया उनके बहुत प्रिय छात्र थे। रणधीर भईया अक्सर हमारे घर आया करते थे, मेरे बाबा के साथ बैठ कर घंटों बतियाया करते थे। कहा करते थे मुझसे  'मुन्ना तुम खुशकिस्मत हो, जो सर तुम्हारे पिता हैं, लेकिन मैं तुमसे ज्यादा खुशकिस्मत हूँ क्योंकि वो मेरे गुरु हैं' । उम्र में वो मुझसे बहुत बड़े थे, और मुस्कुराते भी कम थे, इसलिए उनसे डर ही लगता था, जब भी आयें यही पूछते थे, खाली गाना चल रहा है या कुछ पढाई-लिखाई भी होता है। और हम डर कर सकुचा जाते थे। मुझसे वो बहुत कम बोलते थे, लेकिन स्नेह बहुत करते थे।

स्व. रणधीर वर्मा को मरणोपरान्त भारत सरकार ने 'अशोक चक्र' भी दिया है । 

एक दिन रणधीर भईया घर आये और बाबा के पास बैठ गए, कहने लगे 'सर ! मैंने आज तक जीवन में कभी घूस नहीं लिया, इसलिए आपको कभी कुछ दे नहीं पाया, लेकिन आज मैं आपको, घूस देना चाहता हूँ और यह चीज़ मैं सिर्फ आपको ही दे सकता हूँ, क्यूंकि आप से अच्छा कोई दूसरा पात्र मेरी नज़र में नहीं है, इस उपहार के लिए' मैं साथ ही बैठी हुई थी, और मुझे समझ में नहीं आ रहा था, इतने कड़क रणधीर भईया, बाबा को आज घूस दे रहे हैं। ऐसी क्या चीज़ हो सकती है, जो भईया आज बाबा को देने वाले हैं। बाबा के चेहरे पर भी उत्सुकता परिलक्षित हो रही थी। रणधीर भईया ने धीरे से अपनी जेब से एक खूबसूरत सा बक्सा निकाला और खोल कर सामने रख दिया। उस बक्से में एक पारकर पेन था। बाबा बहुत खुश हुए। पेन देते हुए भईया ने कहा था बाबा को 'सर मेरी नज़र में इस कलम को आपके हाथ से बेहतर हाथ, दूसरा नहीं मिल सकता है। इसे आप मेरी गुरु दक्षिणा समझिएगा और इससे जो भी आप लिखेंगे उसे मैं आपका आशीर्वाद समझूंगा और सर यह उपहार मेरी अपनी मेहनत की कमाई से लिया है मैंने, जिसकी शिक्षा मुझे आपने हमेशा दी है। मेरे हाथों में तो अब कलम शोभती ही नहीं, इन हाथों को तो अब बस इसकी आदत हो गयी है, कहते हुए उन्होंने होल्स्टर से पिस्तौल निकाल लिया था और बड़े प्रेम से उसे देखने लगे । इतना खूबसूरत उपहार पाकर मेरे बाबा का चेहरा ख़ुशी से दमक उठा था। आज भी वो कलम मेरे बाबा की आलमारी में सुरक्षित है। ऐसे थे मेरे रणधीर भईया।

मेरी शादी का दिन था, रणधीर भईया ने मुझसे वादा किया था मैं ज़रूर आऊंगा, मुझे मालूम था वो बहुत व्यस्त हैं, लेकिन मन में एक विश्वास था, कि ये हो ही नहीं सकता भईया न आयें, मुझे याद है, वो अपने पूरे दल-बल के साथ आये थे, सिर्फ एक घंटे के लिए, आकर उन्होंने मेरे सिर पर हाथ फेरा था, कहा था 'मुन्ना ! बस इतना याद रखना, तुम वीरेंदर नाथ कुँवर की बेटी हो और रणधीर वर्मा की बहन', मैंने झुक कर पाँव छू लिए थे उनके । उनकी आँखों में एक आदेश था और मेरी आखों में एक वादा। भूल नहीं पाती हूँ वो दिन। 

मैं तो बाहर गयी नहीं थी देखने, लेकिन लोग बताते हैं, घर के बहार 5-6 पुलिस की जीप खड़ी थी और 20-25 पुलिस वाले बारातियों को खाना परोस रहे थे, रणधीर भईया भी बारातियों को पूछ-पूछ कर खाना खिला रहे थे। इतनी पुलिस देख कर, एक बार को लोग घबरा ही गए थे, लेकिन सारे पुलिस वालों के हाथ में पूरी-कचौड़ी देख कर आश्वस्त हो गए। कुछ लोगों ने तो यहाँ तक सोच लिया था, ज़रूर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया होगा (जस्ट किडिंग )। 

मुझे ये भी बताया था लोगों ने, रणधीर भईया ने सिर्फ मिठाई खाई थी और बाकि पुलिस वालों को भी सिर्फ  मिठाई ही दिलवायी, किसी को खाना खाने नहीं दिया, न ही खुद खाए। कह दिया, इस समय मैं डयूटी पर हूँ,  मेरी बहन की शादी है, इसलिए मिठाई तो खाना ही है। एक भाई का फ़र्ज़ पूरा करके, बाबा के पाँव छू कर, दुल्हे को आशीर्वाद देकर रणधीर भईया चले गए। यह सब लिखते हुए भी मुझे सब याद आ रहा है।

मेरी शादी के, कुछ साल बाद ही,रणधीर भईया शहीद हो गए। 
अब गुरु-शिष्य की ऐसी परिपाटी कहाँ मिलती है देखने को। और अब कहाँ मिलते हैं, ऐसे भारत के लाल, ऐसे भाई, ऐसे शिष्य और ऐसे पुलिस वाले।