Showing posts with label उसका नज़र आता है. Show all posts
Showing posts with label उसका नज़र आता है. Show all posts

Saturday, September 5, 2009

उसका नज़र आता है

आईने में जब भी हम अपना चेहरा देखें हैं
तेरे चेहरे से क्यों लिपटा नज़र आता है

खुशनसीबी ढूंढ़ते फिरते हैं हम हाथों में
बदनसीबी का क्यों पहरा नज़र आता है

लगा डाले हैं कई पैबंद हमने नासूरों पर
जाने क्यूँ फिर भी कुछ उधड़ा नज़र आता है

इश्क में लुटने का ग़म कौन कमबख्त करता है
ग़म ये है तू मेरा है, पर उसका नज़र आता है

नाखुदा से भी अब हम लगाये क्या उम्मीद
वो ख़ुद ही लहरों से जब डरा नज़र आता है

भीड़ की भीड़ गुम गयी है इस शहर में आज
और ये शहर भी अब लापता नज़र आता है

अब 'अदा' पीछा करे तो कहो किसका करे
वक़्त जब ख़ुद ही यहाँ ठहरा नज़र आता है