
अब मिल के भी कहाँ हमें वो मिलते हैं
इक चेहरे में पशेमाँ कई लोग मिलते हैं
महफ़िल में रौनक है उनके ही दम से
खुश हैं लोग सभी और हम जलते हैं
रात भर का है मेहमाँ ये चाँद भी सुनो
अब घर से हम बहुत कम निकलते हैं
वो मर गया 'अदा' और दफन हो गया
अब किससे ये कहें के हम रोज़ मरते हैं

रिश्तों की एलास्टिक
तुम हर बार मुझे
ऐसे ही सताते हो
पहले करीब लाते हो
फिर दूर हटाते हो
जानती हूँ तुम्हें
अच्छा लगता है
मुझे रुलाना
और बाद में
मनाना
अपनी मर्ज़ी के
इल्ज़ाम लगाना
उनके वजूद को
ज़बरन पुख्ता बनाना
ये अच्छा नहीं है
कहे देती हूँ
इस तरह बार-बार
खींचोगे तो
रिश्तों की एलास्टिक
ख़राब हो जायेगी
फिर वो ज़रबंद के भी
काम नहीं आएगी