Thursday, February 13, 2014

आपका नाम बता देता है कि आप किसी से कितना प्‍यार करते हैं......



(कितनी सच्चाई है इन बातों में, मुझे  नहीं मालूम, लेकिन इंटरेस्टिंग तो है, इसलिए यहाँ डाल रही हूँ ) 
पुरानी कहावत है कि नाम में क्‍या रखा है। लेकिन सच बताऊं नाम में ही बहुत कुछ रखा है। नाम कालांतर में आपके व्‍यक्तित्‍व का दर्पण हो जाता है। नाम का असर आपके व्‍यक्त्वि पर जबरदस्‍त पड़ता है और धीरे-धीरे आपका पूरा व्‍यक्तित्‍व उसमें लिपटता चला जाता है। अंग्रेजी के अल्‍फाबेट ए से लेकर जेड तक का अपना प्रभाव है। हम यहां आपकी नाम राशि, प्रेम के लिए आपका व्‍यक्त्वि और आपके प्रेम संबंधों को समझने-समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
* A- ए अक्षर वाले रोमांटिक नहीं होते। इनकी जिंदगी में लव मैरिज के लिए जगह नहीं होती। अरेंज मैरिज के बाद ये अपने जीवनसाथी से प्‍यार करना सीख लेते हैं। साथी के साथ इनका प्‍यार बड़ा की नपातोला होता है, लेकिन दुनिया को इसका पता नहीं चलता। ये अपने साथी की बड़ी से बड़ी गलती को भी चुपचाप सह लेते हैं...इसलिए नहीं कि उससे ये बहुत अधिक प्‍यार करते हैं, बल्कि इज्‍जत की ख़ातिर ये चुप रहना ही पसंद करते हैं। इनका प्‍यार, प्‍यार कम शारीरिक आकर्षण ज्‍यादा होता है, लेकिन यही इन्‍हें इनके साथी से भी बांधे रखता है। इनका व्‍यक्त्वि बेहद आकर्षक होता है।

B- बी अक्षर की नाम राशि वाले बेहद संवेदनशील हैं। रोमांस और तोहफों का आदान-प्रदान इन्‍हें बेहद भाता है। इन्‍हें महत्‍व देना और उसी अनुरूप महत्‍व पाना पसंद है, इसलिए जब इन्‍हें अपने साथी से समान रूप से महत्‍व नहीं मिलता तो ये रूठ जाते हैं। मन की बात बताने में इन्‍हें बेहद कठिनाई महसूस होता है और करते हैं और उसे अपने तक ही रखना पसंद करते हैं। इस कारण कई बार दिल की बात अपने साथी से कह नहीं पाते।

C- सी अक्षर वाले बहुत सामाजिक होते हैं और अपने से जुड़े हर रिश्‍ते को समान महत्‍व देते हैं। इनके व्‍यवहार की वजह से इनके सारे रिश्‍तों में बेहद नजदीकियां आ जाती है, जो कई बार उलझन भी पैदा करती है। ये अपने जीवनसाथी पर अधिकार जमाने की जगह उसे एक मित्र जैसा सम्‍मान देते हैं। आप तारीफ के भूखें हैं, लेकिन अच्‍छे इंसान हैं। 

D- डी अक्षर वाले बेहद जुनूनी होते हैं और एक बार तो ठान लेते हैं, करके ही दम लेते हैं। ये आसानी से हार नहीं मानतेा दूसरों का ख्‍याल रखने में इन्‍हें बेहद खुशी मिलती है। देखने में ये बेहद सेक्सी और आकर्षक होते हैं और रिश्‍ता निभाने में बेहद वफादार। इन्‍हें हमेशा कुछ अलग हटकर करना पसंद है। वैसे कभी-कभी ये ईर्ष्यालु और स्वार्थी हो जाते हैं, लेकिन इनका दिल बड़ा खुला है और इन्‍हें खुले दिल वाले लोग पसंद हैं। 

E- ई अक्षर वालों को बातें करना बेहद पसंद है। यदि आपका प्रेमी/ प्रेमिका अच्छी तरह आपकी बात पर ध्यान नहीं देता तो आपका ‍रिश्ता ही खतरे में पड़ जाता है। किसी व्यक्ति की बुद्धिमत्ता आपको प्रभावित करती है। विवादों में पड़ना आपको बहुत पसंद है। फ्लर्ट करने में इन्‍हें बहुत मजा आता है, लेकिन जब आप एक बार दिल दे देते हैं तो उसके प्रति वफादार हो जाते हैं। यदि आपको अच्छा प्रेमी नहीं मिलता तो आप किताब पढ़ते हुए सोना पसंद करते हैं। 

F- एफ अक्षर वाले आदर्शवादी और रोमांटिक होते हैं। अपनी चाहत को महत्व देते हैं। ये खूब फ्लर्ट करते हैं लेकिन अच्छा साथी पा लेने के बाद फ्लर्टिंग छोड़ देतें है। ये  भावुक और आकर्षक होते हैं। नाटकीय बातों में खोए रहना इनका पसंदीदा शगल है। आप एक अच्छे प्रेमी साबित हो सकते हैं।

G- आपको अपने कैरेक्टर से ज्यादा अपने मतलब का प्यार पसंद है। किसी भी व्यक्ति को अपने जाल में फँसाना कोई आपसे सीखे। आपको ऐसे साथी की तलाश रहती है जो आपके आर्थिक स्तर को बढ़ाए। वादा करके निभाने का ढोंग आप बखूबी रच लेते हैं। आप अपने 'गलत' यानी वैधानिक रूप से अमान्य प्यार के प्रति समर्पित रहते हैं। 

H- आप बेहद संकोची और संवेदनशील हैं। आप मन ही मन प्यार करने में यकीन करते हैं लेकिन खुलकर उसे स्वीकार करने में डरते हैं। आपको अपनी इज्जत और मान सम्मान से बहुत प्यार है। किसी एक चीज से बँधकर रहना आपको पसंद है। यदि आपको प्रेरणा मिले तो आप कोई भी काम कर सकते हैं। प्रेम में किसी का दिल दुखाना आपको पसंद नहीं और नहीं चाहते कि कोई आपका दिल दुखाए। 

I- आप प्रशंसा और प्यार के दीवाने हैं। आपको लक्जरी और संवेदनशीलता पसंद आती है। आपको सोच समझकर काम करने वाले लोग पसंद आते हैं। अपने प्रेमी में आप ये गुण देखना पसंद करते हैं। आपको नासमझ लोग पसंद नहीं लेकिन वह नासमझ आपसे सलाह माँगे तो आप उसे पसंद करने लगते हैं। आप संवेदनशील और सेक्सी हैं लेकिन कभी-कभी आप निराश महसूस करते हैं।

J- आप हर तरह से लाजवाब हैं! बेहद खूबसूरत और बेहद ईमानदार। प्यार के मामले में थोडे चूजी और प्रोफेशनल। बहुत सोच-समझ कर निर्णय लेते हैं और अकसर आपका निर्णय सही निकलता है। अपनी भावनाओं को छुपाना बखूबी जानते हैं। लेकिन जब रोमांटिक होते हैं तो सारी कायनात आपके प्यार को देखकर अचंभित हो जाती है फिर आपके पार्टनर का घबराना कोई बड़ी बात नहीं। 

* K- आप बेहद रोमांटिक हो सकते हैं और प्यार में ग्लैमर पसंद करते हैं। पार्टनर का होना आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आपको प्रेम के प्रदर्शन में कोई संकोच नहीं है आप हमेशा बाजी खेलने को तैयार रहते हैं। नए पार्टनर्स के साथ संबंधों में आप सकुचाते नहीं। पर आपको बुद्धिमान लोग भाते हैं। यदि आपका पार्टनर समझदार नहीं है तो आप उसके साथ अधिक समय तक नहीं निभा सकते। 

* L- आप बेहद रोमांटिक हैं पर यह भी सोचते हैं कि प्यार तकलीफ ही देता है। आपको किसी तकलीफ में पड़े व्यक्ति से सहानुभूति होती है जो प्यार में बदल जाती है। अपने प्रेमी को मुसीबत से उबारने में आप सुकून महसूस करते हैं। आप गंभीर, आकर्षक और सपने देखने वाले हैं। आप अपने आपको कल्पना से बहलाए रखना पसंद करते हैं। आपकी काल्पनिक दुनिया फिल्मों से प्रेरित होती है। आप इस दुनिया के बारे में किसी को नहीं बताते, अपने साथी को भी नहीं। 

M- आप भावुक और गहरे डूबे हुए व्यक्ति हैं। जब आप रिश्ते में पड़ते हैं तो उससे पूरी तरह जुड़ जाते हैं। फिर आपको कोई नहीं रोक सकता। आपको ऐसे ही साथ की तलाश रहती है जो आपको इसी तरह टूटकर प्यार करे। आप हर काम में हाथ डालकर अपने आपको आजमाना पसंद करते हैं। आप सामाजिक व संवेदनशील हैं। कभी-कभी आपको फ्लर्ट करना अच्छा लगता है और प्रेमी की देखभाल एक बुजुर्ग की तरह करते हैं। 

N- आपको प्रेरणा की लगातार जरूरत है क्योंकि आप बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। आप एक साथ कई संबंधों को निभाने में सक्षम हैं। पूरी आजादी में आपका विश्वास है। वैसे तो आप संवेदनशील और आकर्षक हैं लेकिन दुनिया के सामने अपना प्रदर्शन करने में पीछे नहीं रहते हैं। नाटकीय तरीके से प्रेम करने में आपको बहुत आनंद आता है। लेकिन आपको प्यार बहुत हाथ-पैर मारने के बाद ही मिलता है। 

O- आप बहुत शर्मीले लगते हैं लेकिन प्यार संबंधी बातों में आप छुपे रुस्तम हैं। आप अपनी इस ऊर्जा का उपयोग पैसे कमाने में और पद प्राप्त करने में पसंद करते हैं। आपके पास प्रेम संबंधी कई अवसर आएँगे। आप आकर्षक, डूबकर प्यार करने वाले हैं और अपने साथी में भी यही बात चाहते हैं। आपके लिए प्रेम एक गहरी भावना है और हर किसी से नहीं हो सकता। लेकिन आपको कोई बाँधकर रखे यह आपको मंजूर नहीं।

P- आपको समाज का बहुत ख्याल रहता है। आप ऐसा कोई काम करना पसंद नहीं करते जो आपकी छवि को नुकसान पहुँचाए। आपके लिए बाहरी सुंदरता बहुत मायने रखती है इसलिए आपको सुंदर साथी की तलाश है। बुद्धिमान लोग भी आपको आकर्षित करते हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि आप अपने साथी को ही अपना शत्रु समझते हैं और प्यार के दौरान लड़ना-झगड़ना भी चलता रहता है। आपको चोरी छुपे फ्लर्ट करने में भी बहुत मज़ा आता है। 

Q- आपको कुछ न कुछ करते रहने में मज़ा आता है। आपके पास बहुत ऊर्जा है। आपके साथी के लिए आपके कदम से कदम मिलाकर चल पाना थोड़ा कठिन होता है। आप बहुत जोशीले किस्म के प्रेमी हैं और लोग आपके प्रति सहज ही आकर्षित हो जाते हैं। आपको रोमांस, फूल और दिल ये सभी चीजें पसंद हैं। आपको बातें करने वाले लोग भी विशेष रूप से पसंद हैं।

R- आपको फालतू बातों के बजाय सिर्फ काम की बातों में ही दिल लगाना अच्छा लगता है। आपको अपने स्तर के लोग ही पसंद आते हैं और यदि आपका साथी आपसे भी ज्यादा ऊँचे स्तर का हो तो और भी अच्छा है। आपको हमेशा दिमागदार लोग ही पसंद आते हैं। लेकिन शारीरिक सुंदरता भी आपके लिए बहुत मायने रखती है। आपको गर्व करने लायक पार्टनर की तलाश रहती है।

S- आप रहस्यमयी, अपने आप में रहने वाले और शर्मीले हैं। प्रेम की भावना से ओत-प्रोत, संवेदनशील और जुनूनी हैं पर यह बात आप जाहिर नहीं होने देते हैं। जब कोई आपके बेहद करीब आता है तब ही उसे यह बात पता चलती है। अपने प्यार को आप बेहद गंभीरता से लेते हैं। आपमें सही व्यक्ति के मिलने तक इंतजार और सब्र करने की प्रवृत्ति है। प्यार में छिछोरापन आपको कतई बर्दाश्त नही।

* T- आप बहुत संवेदनशील, बातों को गुप्त रखने वाले और प्रेम के मामले में निष्क्रिय से हैं। आपको ऐसे पार्टनर की जरूरत है जो आपको प्रेरणा देता रहे। संगीत, रोमांस और हल्का प्रकाश आपको जगाने के लिए काफी है। आप प्यार में मुश्किल से पड़ते हैं लेकिन जब पड़ जाते हैं तो आपका उससे बाहर निकलना मुश्किल है। प्यार में आप रोमांटिक, आदर्शवादी व बहुत गहरे उतरने वालों में से हैं।

U- आप जोशीले और आदर्शवादी हैं। जब आप अपने प्रेमी के साथ नहीं होते तब भी उसकी यादों में खो रहते हैं। आपको हमेशा सबकी प्रशंसा पाना पसंद है। आप रोमांस को चुनौती की तरह देखते हैं। रोमांच, नई खोज और आज़ादी आपको प्रिय है। अपने प्रेमी/प्रेमिका को उपहार देना आपको पसंद है। आप यह भी चाहते हैं कि आपका प्रिय हमेशा सबसे अच्छा लगे। खुद से ज्यादा साथी की खुशी चाहते हैं। 

V- आप स्वयं के लिए जीने वाले हैं। आपको आजादी, जोश और अपना अलग स्थान चाहिए। आप तब तक इंतज़ार करते हैं जब तक कोई आकर आपसे प्यार का इज़हार न कर दे। आपके लिए किसी को जानने का मतलब उसकी साइकोलॉजी को समझना है। खुले दिल वाले लोग आपको प्रभावित करते हैं। आपके प्रेमी और आपमें हमेशा उम्र का अंतर रहेगा। आप चाहते हैं कोई आपको आपकी कमियों के बावजूद प्यार करे लेकिन ऐसा होता नहीं है। 

W- आप कुछ गर्वीले, दृढ़ विचारों वाले और प्यार के मामले में ना-ना करने वाले हैं। आपका ईगो आपको आगे बढ़ने से रोकता है। रोमांटिक और आदर्शवादी होने के साथ आप अपने प्रेमी को वैसे ही पसंद करते हैं जैसा वह है यानी आपको बनावट पसंद नहीं है। आपको प्यार का खेल खेलने में आनंद आता है। अगर थोड़ा सा घमंड कम करें तो आपको बेहद खूबसूरत साथी शीघ्र ही मिल सकता है। 

X- आप बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। आप एक साथ कई प्रेम संबंधों को निभाने की ताकत रखते हैं। आपको लगातार बोलते रहने में भी मजा आता है। आपके अपनी तरफ से कई प्रेम संबंध होते हैं यानी उनमें से कई काल्पनिक होते हैं। आप ख्वाबों में अव्वल दर्जे के सेक्सी हैं लेकिन हकीकत में ऐसे संयमित होने का ढोंग करते हैं जैसे आपके जैसा सीधा कोई नहीं। अपने अल्फाबेट की तरह ही प्यार के मामले में आप गलत इंसान है। 

Y- आप संवेदनशील और आत्मनिर्भर हैं। आप संबंधों में ज्यादा हक जताते हैं जिससे आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकता। प्रेम में आपको स्पर्श में बहुत आनंद आता है जैसे हाथ पकड़कर बैठना, कंधे पर हाथ रखकर चलना। आप अपने प्रेमी को बार बार जताते हैं कि आप कितने अच्छे प्रेमी हैं। आपको उनकी प्रतिक्रिया भी चाहिए। आप खुले दिल के और रोमांटिक हैं।

Z- आप सामान्य रूप से रोमांटिक हैं। जीवन में चीजों आसानी से लेना आपका शौक है और प्यार में भी यही बात आपको सच लगती है। आपको कहीं भी किसी से भी प्रेम हो सकता है। हर शख्स में आप खूबी तलाश लेते हैं। इसी कारण से लोग आपसे प्रभावित हो जाते हैं। आप प्रेम के मामले में खिलाड़ी हैं। आपको कोई खास फर्क नहीं पड़ता जब ब्रेक अप होता है। आप तुरंत नई तलाश शुरू कर सकते हैं। 



साभार: वेबदुनिया

29 comments:

  1. अरे....वाह नइ जानकारी .....धन्यवाद.....

    ReplyDelete
    Replies
    1. स्वागत है आपका !
      सही कहती हैं ये भी एक खूबसूरत जानकारी है । वेलेंटाईन डे मनाने वालों का कुछ तो मार्गदर्शन होगा :)

      Delete
  2. बाप रे, नाम में कितना कुछ छिपा रहता है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. वोई तो !
      और आप सोचते हैं, किसी को कुछ पते नहीं चलेगा :)

      Delete
  3. हमने तो सिर्फ R देखा :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. हम तो सबका कच्चा-चिट्ठा इत्मीनान से देखे हैं, अपना भी :)

      Delete
  4. अरे वाह....हमने भी जल्‍दी-जल्‍दी पढ़ डाला...रोचक

    ReplyDelete
    Replies
    1. हाँ रश्मि, ये जल्दी पढ़ने वाली ही पोस्ट है :)
      टाईम भी तो नहीं है न, कल ही तो १४ फरौरी है :):)

      Delete
  5. हमने भी सिर्फ A पढ़ा.....वो भी आख़री लाइन- इनका व्‍यक्त्वि बेहद आकर्षक होता है। :-)
    <3 happy valentine day
    Anu

    ReplyDelete
    Replies
    1. अरे एकरा में कौन सक है बहिनी, 'अ' से 'आकर्सक' व्यक्तित्व का स्वामिनी तो हईये हो तुम :)
      हैपी हैपी भेलेन्टाइन डे !

      Delete
  6. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    --
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज शुक्रवार (14-02-2014) को "फूलों के रंग से" ( चर्चा -1523 )
    में "अद्यतन लिंक"
    पर भी है!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    प्रेमदिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका धन्यवाद शास्त्री जी !

      Delete
  7. रोचक जानकारी है |

    ReplyDelete
  8. * S- आप रहस्यमयी, अपने आप में रहने वाले और शर्मीले हैं। प्रेम की भावना से ओत-प्रोत, संवेदनशील और जुनूनी हैं पर यह बात आप जाहिर नहीं होने देते हैं। जब कोई आपके बेहद करीब आता है तब ही उसे यह बात पता चलती है। अपने प्यार को आप बेहद गंभीरता से लेते हैं। आपमें सही व्यक्ति के मिलने तक इंतजार और सब्र करने की प्रवृत्ति है। प्यार में छिछोरापन आपको कतई बर्दाश्त नही।
    /
    अंतिम लाइन छोड़कर कुछ भी मुझपर लागू नहीं होता! लेकिन जो भी हो, पढ़ने में अच्छा लगता है यह सब! राशि के हिसाब से भविष्य, जन्म संख्या के आधार पर शुभाशुभ, और नामक्षर के हिसाब से स्वभाव या चरित्र!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. यही तो खूबसूरती है, आप पर आखरी पंक्ति छोड़ कर कुछ लागू नहीं हुआ, और कुछ लोगों पर पूरी लिस्ट की कोई न कोई पंक्ति लागू हो गई :)

      Delete
  9. सबसे पहले S देखा और लगा कि बिल्कुल ठीक है लेकिन फ़िर पूरी पोस्ट देखी तो लगता है कि A से Z तक सब कहीं न कहीं हममें फ़िट होते हैं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. कुटिल जी,

      जो लोग kind, friendly और accommodating होते हैं, उनके लिए सारे दरवाज़े खुले रहते हैं और वो कहीं भी फिट हो जाते हैं :)

      Delete
    2. संजय बचवा,
      शिष्य का कर्त्तव्य ही है कि गुरु के मनोभावों तक का अक्षरशः पालन करे :):)

      Delete
  10. R देखा ... मनवा खूश हो गया....मजा आ गया...अईसा होता है....या नहीं...जै काहे बताएं...

    ReplyDelete
    Replies
    1. हमहुँ R देख लिए, नीक बात ई है कि आप खूस हुए ।
      बाकी आप नहीं बताईयेगा तो का हुआ, हम पढ़ नहीं सकते हैं....
      धन्यवाद !

      Delete
  11. अपने नाम का अक्षर तो देखे ही साथ में दू - चार गो और देखलिये काहे से की कब्भो नाम बदलना पडा तो असानी रहेगी :P

    ReplyDelete
  12. नाम के अहमियत को मैं समझता तो था लेकिन प्रेम पर इसका इतना प्रभाव पड़ता है इसकी जानकारी नहीं थी। धन्यवाद् !!

    ReplyDelete
  13. s को पढा यह सब मुझ पर लागू होता है

    ReplyDelete
  14. Shukriya Madam,

    Ham apna aur unka padh liye... sath saath ye post likhne wale ka bhi :)

    Hadd baat Eeee hai hai teeno 'S' hai... dhat tere ki!!

    ReplyDelete